सेवाएं
ओवर व्यू
वाप्कोस ग्राहकों को गुणवत्ता तथा समयबद्ध सेवाएं देना सुनिश्चित करता है जोकि वाप्कोस प्रचालन में बहुत महत्वपूर्ण है । वाप्कोस को शक्ति इसके मानव संसाधन से मिलती है, जोकि संगठन के लिए रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं । परामर्शी सेवाएं जल संसाधन, विद्युत तथा अवस्थापना के तीन मुख्यं क्षेत्रों में की जाती है । वाप्कोस की सेवाओं की श्रृंखला में गतिविधियों की बृहत् रेंज कवर की जाती है जिसमें शामिल हैं :-
- प्रारम्भिक अन्वेक्षण/सर्वेक्षण
- व्यावहार्यता अध्ययन/योजना/परियोजना सूत्रीकरण
- फील्ड अन्वेषण तथा परीक्षण
- अभियांत्रिकी डिज़ाइन, ड्राइंग तथा निविदीकरण प्रक्रिया
- संविदा प्रबंधन तथा निर्माण पर्यवेक्षण
- प्रचालन एवं रखरखाव
- संस्थागत/मानव संसाधन विकास
जल संसाधन मंत्रालय के तत्वावधान के अन्तार्गत तकनीकी-वाणिज्यिक संगठन के रूप में वाप्कोस भारत सरकार तथा राज्य सरकारों के विभिन्न संगठनों की विकसित योग्यता तथा विशेषज्ञता का उपयोग करता है । इसके पास इसके अपने व्यावसायिक कार्मिक तथा भारत सरकार के विभिन्न संगठनों जैसे :-
- केन्द्रीय जल आयोग (सीडब्यू्सी)
- केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए)
- केन्द्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्यूबी)
- केन्द्रीय जन स्वास्य तथा पर्यावरण अभियांत्रिकी संगठन (सीपीएचईईओ)
- केन्द्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधानशाला (सीडब्यूपीआरएस)
- केन्द्रीय मृदा एवं सामग्री अनुसंधानशाला (सीएसएमआरएस) तथा
- अन्य राज्य तथा लोक उद्यम विभाग के कार्य विशेषज्ञों को भी शामिल करते हुए बहुआयामी परियोजनाओं हेतु आन्त्रिक तौर पर क्षमता उपलब्ध है ।


